फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में दर्ज हुई पूर्व चेयरमैन के क्रशर पर पड़ी डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डी देवी गुप्ता के पुत्र विपिन गुप्ता के खांडसारी उद्योग पर हुई डकैती की घटना को पुलिस ने लूट में दर्ज किया है। विपिन गुप्ता के अनुसार घटना में 15 बदमाश शामिल थे। इस प्रकार यह डकैती की घटना हुई, लेकिन इसे लूट में दर्ज किए जाने से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

विपिन गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि उनके खांडसारी उद्योग पर शुक्रवार रात लगभग 15 सशस्त्र बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने एक सुपरवाइजर रामप्रसाद, दो चौकीदार हरद्वारीलाल और मुनीम राजबहादुर को बांधकर डालने के बाद मारपीट कर स्टोर और सेफ की चाबियां छीन ली थीं और 35 हजार की नकदी सहित खांडसारी उद्योग पर लगी मशीनों, अल्टीनेटर सहित साढ़े तीन लाख रुपये की संपत्ति लूट ले गए थे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया था और देर शाम तक घटना को संदिग्ध बताया जाता रहा।
देर रात विपिन की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 23 घंटे बाद धारा 392, 342 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रविवार को एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य भी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद कर्मचारियों से पूछताछ की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका मुआयना किया गया है और कर्मचारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई है। पुलिस को मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुभाषचंद्र शाक्य, एएसपी शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें