फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से बैनामा कराने पर छह लोग फंसे, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। मुख्त्यार आम खारिज होने के बाद भी जमीन का फर्जी बैनामा कराने पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बंडा के गांव खखरा खुर्द निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी जमीन अपने ही गांव में है। नौ मई 1985 को उन्होंने गांव केे ही मलकीत के पक्ष में मुख्त्यार आम लिखवाया था। बाद में मलकीत सिंह की नीयत में खोट आ गई। जानकारी होने पर सतनाम ने 26 जुलाई 2012 को मुख्त्यार आम खारिज कराकर मलकीत को मौखिक सूचना भी को दे दी। मलकीत ने सच्चाई जानने के बाद भी रद्द हो चुके मुख्त्यार आम से धोखाधड़ी से उसकी जमीन का बैनामा 12 अप्रैल 2019 को सुरेंद्र कौर, सतविंदर कौर, रमनदीप कौर के हक में कर दिया। सतनाम का दावा है कि जमीन उसकी है और राजस्व अभिलेखों में भी उसके ही नाम दर्ज है। बैनामे पर गवाही गांव खखरा खुर्द के ही महल सिंह, विक्रमजीत सिंह ने की है।
विज्ञापन

बैनामा दोनों गवाहों की पत्नियों के नाम किया गया जो मलकीत के परिवार के ही हैं। आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी मुख्त्यार आम से बैनामा कर दिया और खुद ही गवाह भी बन गए। पुलिस ने सतनाम की तहरीर पर मलकीत, सुरेंद्र कौर, सतविंदर कौर, रमनदीप कौर, महल सिंह, विक्रम जीत सिंह के खिलाफ धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें