पुवायां (शाहजहांपुर)। दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए महिला ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है।
गांव अनावां निवासी लालाराम प्रजापति की पत्नी नंदरानी देवी ने पुलिस को बताया कि पति सहित ससुराल के लोग उससे मायके से एक लाख रुपये लाकर देने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर प्रताड़ित किया जाता है। 19 मई को पति लालाराम, देवर अखिलेश, राजेश कुमार, सर्वेश कुमार ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। धमकी दी गई कि बिना रुपये लिए आने पर जान से मार दिया जाएगा।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।