फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए महिला ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खुटार के तिकुनियां चौराहा निवासी रामदास वर्मा की पुत्री आरती वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी एक मई 13 को पुवायां के गांव चुरहा निवासी प्रवीण कुमार वर्मा के साथ हुई थी। उसके पिता ने शादी में खूब दान दहेज दिया था। इसके बाद उसके पति ने पिता से दो लाख रुपये उधार ले लिए और वापस नहीं किए। इसके बाद ससुराल के लोग दहेज में एक लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा।
विज्ञापन

छह माह पूर्व पति प्रवीण वर्मा, ससुर लालाराम, संजीव, यतेंद्र वर्मा, जेठानी सीमा वर्मा, पम्मी वर्मा, ननद गेंदा देवी, ननदोई पप्पू आदि से उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। तब से वह अपने पिता के घर रह रही है। उसकी दो छोटी लड़कियां भी हैं, जिस कारण उसे बड़ी समस्या आ रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें