फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीप से भरी डीसीएम पकड़ी, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीप से भरी एक डीसीएम को कब्जे में लिया है। टीम ने इस दौरान चालक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने डिप्टी रेंजर संतोष कुमार की तहरीर पर तस्करी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम कस्बे में पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग कर रहीं थी, तभी अचानक तेज रफ्तार खैरपुर की ओर से आ रही डीसीएम को टीम ने रोक लिया। चेक करने पर उसमें सीप भारी मात्रा में भरी हुईं मिली। चालक ने भागने का प्रयास किया तो टीम ने उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी इंद्रसिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए चालक ने अपना नाम नानक निवासी अकबरपुर गाजियाबाद बताया। चालक ने पूछताछ में बताया कि लखनऊ के इटौजा स्थित तालाब से जलीय सीप लेकर संभल जा रहा था। वहां इससे मुर्गी का दाना बनाया जाता है और आयुर्वेदिक दवा के प्रयोग में भी आती है। आरोपी को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें