फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं से भरी पिकअप पकड़ी, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। थाना पुलिस ने मंगलवार रात नवादा मोड़ के पास गोवंशीय पशुओं से भरी पिकअप को पकड़ लिया। इस दौरान मौका पाकर चालक फरार हो गया। पुलिस को पिकअप में दो गोवंशीय मृत और तीन जीवित मिले हैं। मृत गोवंशीय पशुओं को गड्ढा खोदकर उसमें दफन करा दिया गया है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष इंद्रसिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे उड़नदस्ता टीम के जरिये सूचना मिली कि एक पिकअप तेजी गति के साथ खैरपुर से होते हुए जैतीपुर की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ थाने के आगे रोड जाम कर दिया। कुछ देर बाद पिकअप तेज रफ्तार से निकली। सने थाने की गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी। इससे थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए और चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। थानाध्यक्ष इंदर सिंह ने इसकी सूचना आगे चौकी पुलिस को दी। इसके बाद पीछा करते हुए पिकअपप को नवादा मोड़ के पास पकड़ लिया। चालक झाड़ियों की तरफ से मौका पाकर भाग गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर उसमें देखा, तो उसमें पांच बैल भरे हुए थे, जिसमें दो बैल मृत पाए गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। तीन जीवित बैलों को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें