फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, फार्मेसी के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। एक तेज रफ्तार कार चालक ने दो बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां फार्मेसी के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव मूड़ा सरकटा निवासी महेंद्र कुमार का 22 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार उर्फ राजेश पुवायां के ग्राम बड़ागांव स्थित डॉक्टर आरएमएल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में डी फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार को वह बाइक से अपने साथ पुवायां के गांव सुनारा बुजुर्ग निवासी हरीशंकर के 20 वर्षीय पुत्र कपिल कुमार के साथ पुवायां से कॉलेज जा रहा था। उसके पीछे बाइक से बंडा के मोहल्ला रामनगर निवासी शकरूल्ला का 36 वर्षीय पुत्र आजाद अपने साथी बंडा के ही गांव दिलावलपुर निवासी पप्पू के साथ पुवायां से शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। गांव ढकिया मोड़ के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने दोनों की बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से कार सहित भाग निकला। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारो लोग घायल हो गए।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया। इलाज के बाद पप्पू को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर घायल रजनीश, कपिल और आजाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रजनीश ने दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। रजनीश की मौत से पिता महेंद्र, मां मीरा देवी, भाई सुखप्रीत, विपिन, बहन गरिमा का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के लोगों को सौंप दिया है। इस मामले में देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें