फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल एस्टेट की कंपनी लाखों रुपये लेकर फरार

Fri, 03 Aug 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
एफआईआर
विज्ञापन
 न्यायालय के आदेश पर केएनसीसी रियल एस्टेट कंपनी के प्रबंधक समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कंपनी का मुख्य कार्यालय खटीमा उत्तराखंड में था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार के न्यायालय में प्रस्तुत प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि गांव फुलवा निवासी कंपनी के प्रबंधक राजीव ने अभिकर्ता जितेंद्र कुमार (प्रार्थी) के माध्यम से कई लोगों से रियल एस्टेट में धन दोगुना करने एवं जमा के सापेक्ष जमीन देने आदि योजनाओं का लालच देकर कई लाख रुपये का कंपनी में निवेश कराया। निवेशकों को अपनी जमा धनराशि के बदले न तो धन वापस मिला और न ही भूमि के प्लॉट मिले। निवेशकों ने स्थानीय अभिकर्ता जितेंद्र कुमार से धन वापसी के लिए कहा। इस पर जितेंद्र कुमार ने कंपनी के प्रबंधक समेत अन्य लोगों से भुगतान के लिए कहा। सभी अधिकारी निवेशकों का धन वापस करने पर टालमटोल करते रहे। न्यायालय के आदेश पर कंपनी के प्रबंधक राजीव कुमार, बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव मल्लपुर निवासी विनोद कुमार, इश्तियाक , पीलीभीत निवासी सुरेंद्र कुमार सचान, कांट के गांव सिकंदरपुर खुर्द निवासी अनिल कुमार, खुदागंज के गांव अकबरिया निवासी कुलदीप सिंह, खटीमा के गांव खेतल निवासी जसवंत, बूढ़ा खास खटीमा निवासी मान सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें