फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल में उतरे करंट से युवक की मौत

Fri, 03 Aug 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
कालपी रोड स्थित पोल के पास लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शहर के कालपी रोड पर श्यामधाम के सामने लोहापीट समुदाय के लोग तंबू लगाकर रहते हैं। लोहापीट सुरेंद्र (45) पुत्र देवीदयाल अपने तंबू में बैठा था। इसी बीच उसे किसी ने बुलाया तो वह तंबू से निकलकर सड़क की तरफ जाने लगा। इसी बीच उसके तंबू के बाहर लगे बिजली के पोल में अचानक करंट उतर आया था। जब वह पोल के बगल से निकला तो उसका हाथ पोल से छू गया, जिससे उसे जोरदार करंट लग गया।

विज्ञापन


करंट की चपेट में आते ही वह गिर पड़ा। यह देखकर वहां हड़कंप मच गया। उसके परिजन व आसपास के लोग दौड़कर आए और बिजली विभाग में फोन कर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद सुरेंद्र को जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इलाकाई लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर नाराजगी जताई।

करंट से नवविवाहिता की मौत
माधौगढ़। अहेता गांव में एक नवविवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। फिलहाल मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है।  माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहेता निवासी रिंकी (20) पत्नी कुलदीप की आठ माह पूर्व शादी हुई थी। बुधवार रात वह अपने कमरे में सो रही थी। उसके पलंग के पास ही फर्राटा पंखा रखा हुआ था। देर रात अचानक उस पंखे में करंट आ गया। सोते वक्त रिंकी का हाथ किसी तरह पंखे से टकरा गया और उसे जोरदार करंट लग गया। उसकी चीख सुनकर कमरे में सो रहा पति कुलदीप उठा और उसने तुरंत पंखे का प्लग हटा दिया, लेकिन तब तक रिंकी की हालत काफी  नाजुक हो चुकी थी। यह देखकर घर में हड़कंप मच गया। कुलदीप के चिल्लाने पर घर में मौजूद बाकी परिजन दौड़कर आए और रिंकी को लेकर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए लेकर निकले। मगर घर से कुछ दूर चलते ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें