फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद मंडी में भीषण अग्रिकांड, चार दुकानें स्वाहा

Sun, 01 Jul 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालाबाद सब्जी मंडी में शनिवार रात हुए भीषण अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान राख हो गया। देर रात तक फायर ब्रिगेड की दो यूनिट आग पर काबू में जुटी रहीं। आग इतनी भीषण थी कि मंडी में अन्य दुकानदारों ने खौफ में अपनी दुकानों से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया। आग लगने के कारण पता नहीं लग सके हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि अग्निकांड शार्ट सर्किट की वजह से हुआ होगा।
विज्ञापन

जलालाबाद सब्जी मंडी में करीब 250 दुकानें हैं। इनमें 40-50 दुकानें सब्जी की बाकी किराना, कपड़ा और अन्य सामान की दुकानें हैं। शनिवार रात मंडी करीब आठ बजे बंद हो गई। दुकानदार अपने-अपने घरों को चले गए। इसी दौरान रात करीब नौ बजे मंडी में बालेश गुप्ता की कपड़े की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। पड़ोसी तिन्नू बाबू गुप्ता, मुरली शर्मा की किराना की दुकानों के साथ गुनारा निवासी महातिया की सब्जी की दुकान को भी चपेट में ले लिया। ऊंची लपटें देखकर तमाम लोग मंडी की ओर दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड के साथ एसडीएम जलालाबाद वैभव शर्मा, इंस्पेक्टर इंद्र कुमार और भाजपा नेता मनोज कश्यप भी मंडी पहुंच गए। देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। अग्निकांड से खौफ में आए तमाम दुकानदारों ने अपनी दुकानों से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया। आग से लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें