शाहजहांपुर। सगी बहन की देवरानी को प्रेमजाल मेें फंसाने के बाद युवक उसे लेकर भाग निकला। चार दिन बाद सोमवार को दोनों कोर्ट मैरिज करने कचहरी जा रहे थे तभी सुदामा कॉलेज चौराहे के पास से महिला के घरवालों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। महिला ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। वह प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने महिला के पति और उसके प्रेमी का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया है। महिला के मंगलवार को कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव परशुरामपुर निवासी गोपाल गाजियाबाद में एक प्राइवेट फर्म में काम करता है। उसकी बहन की शादी बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के एक गांव में हुई है। आरोप है कि बहन के घर आने-जाने के दौरान उसके संबंध उसकी देवरानी से हो गए। जेठानी का भाई होने के कारण किसी को उस पर शक भी नहीं हुआ, लेकिन जब वह कई-कई दिन बहन की ससुराल में रुकने लगा तो चर्चा होने लगी। इसे लेकर देवरानी का अपने पति से भी विवाद होने लगा तो तीन माह पहले देवरानी को उसका पति हिमाचल ले गया। इससे जब गोपाल की प्रेमिका से दूरी बढ़ी तो दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला कर लिया। गोपाल हिमाचल से उसे लेकर अपने गांव आ गया। जानकारी होने पर महिला के पति ने मामले की तहरीर फतेगंज पूर्वी थाने में में दी और खुद भी दोनों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने शाहजहांपुर जा रही है, तो उसने परिवार के लोगों के साथ उसे पकड़ लिया।
गर्भस्थ शिशु को लेकर भी झगड़ा
महिला के गर्भस्थ शिशु को लेकर भी थाने में उसका पति और प्रेमी झगड़ पड़े। दोनों शिशु पर अपना हक जताने लगे। इस पर पुलिस ने कहा कि दोनों में से शिशु का पिता कौन है, इसका फैसला बच्चे के जन्म लेने के बाद डीएनए टेस्ट से होगा।