फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी में फायरिंग से महिला की मौत मामले में निवर्तमान सभासद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर बाजार के मोहल्ला तारीन टिकली नई कॉलोनी में रविवार रात बरात निकासी के समय खुशी में की गई फायरिंग के दौरान महिला की मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में निवर्तमान सभासद ऋषिपाल सक्सेना उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर अमेरिका निर्मित 7.65 बोर की वह पिस्टल भी बरामद कर ली है जिससे फायरिंग की गई थी। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तारीन टिकली नई कॉलोनी में रविवार रात दिनेश के बेटे शानू की बारात की निकासी के समय मोहल्ले के सूरज सक्सेना की पत्नी मोना सक्सेना छज्जे पर खड़ी होकर बारात देख रही थीं। इसी समय बारात में खुशी में की गई फायरिंग की एक गोली मोना के सीने पर बाईं ओर जा लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। बैंड-बाजों के शोर में उस वक्त कोई कुछ समझ नहीं सका था, लेकिन बाद में इससे हड़कंप मच गया था। सूरज ने इस मामले में सदर बाजार कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पड़ताल में जुटी पुलिस ने बरात में वीडियोग्राफी करने वाले समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर वीडियो देखने के साथ इनसे सख्ती से पूछताछ की। धीरे-धीरे मामले की परतें खुलती गईं। पता लगा कि फायरिंग ऋषि कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी को सीओ सिटी महेंद्र पाल के निर्देशन में टीम लगी थी। पुलिस ने ऋषि सक्सेना को रेलवे स्टेशन के पास सूर्या होटल के सामने से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 7.76 बोर का अमेरिका निर्मित पिस्टल भी बरामद हो गया है। उसके पास यूएसए निर्मित पिस्टल और कारतूस कहां से आए यह अभी साफ नहीं हो सका है।

हर्ष फायरिंग के आरोपी ऋषिपाल सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया है। हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल यूएसए निर्मित पिस्टल बरामद हो गया है। आरोपी के पास लाइसेंस नहीं है। यूएसए निर्मित पिस्टल उसके पास कैसे आई इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरन पाल सिंह, इंस्पेक्टर सदर बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें