फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप जिलामंत्री समेत 150 पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्र्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर देश विरोधी, हिंदुत्व विरोधी पोस्ट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट गेट पर धरना देना विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। प्रशासन ने इसे आचार संहिता व निषेधाज्ञा का उल्लंघन मानते हुए विहिप जिलामंत्री राजेश अवस्थी, छात्र नेता सौरभ सोमवंशी, हरीश कुमार, अंगद, अभिनव समेत 50 नामजद व 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा बसपा नेता अमरचंद्र जौहर के खिलाफ एसडीएम सदर वेद सिंह और चौकी इंचार्ज सरायं काइयां की ओर से आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन पर बिना अनुमति कई स्थानों पर होर्डिंग्स व पोस्टर लगाने के आरोप हैं।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सोमवार को कलक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। इनकी मांग फेसबुक पर भारत विरोधी पोस्ट करने, हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी, गांव मिश्रीपुर में कब्रिस्तान का गेट खोलने के मामले में कार्रवाई किए जाने की थी। इसके साथ ही अकर्रा रसूलपुर प्राथमिक विद्वालय में दीवार पर बने भारत माता के चित्र और राष्ट्रीय गान पर पुताई करने के मामले में भी कार्रवाई चाहते थे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक कलक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान विहिप जिलामंत्री राजेश अवस्थी की अधिकारियों से नोंकझोंक भी हुई। माहौल गरमाने पर सदर बाजार के साथ चौक कोतवाली पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। देर शाम इस मामले में सदर बाजार पुलिस ने विहिप, बजरंग दल के 50 नेताओं, कार्यकर्ताओं को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। 100 अज्ञात को भी शामिल किया गया है। इंस्पेक्टर किरनपाल ने बताया कि आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति के धरना दिया गया। इसके साथ ही निषेधाज्ञा का उल्लंघन हुआ है। यह विधि विरुद्ध जमावड़े का मामला है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इस संबंध में विहिप जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने बताया कि उन्होंने 16 दिन पहले अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था। चार दिन पहले भी एडीएम को नोटिस दिया गया। बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन की बात गलत है।
विज्ञापन


भाजपा के स्टीकर लगे पांच वाहन सीज
शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान पांच ऐसी गाड़ियों को पकड़ा जिन पर भाजपा के स्टीकर लगे हृुए थे। इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह ने बताया कि पांचों गाड़ियों को सीज कर दिया गया है। आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए टीमें लगी हुई हैं।

नगर विकास मंत्री के नाम का बोर्ड उखाड़ा
शाहजहांपुर। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के कैंट क्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड को भी प्रशासन ने उखड़वा दिया। नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह ने महानगर में 25 टीमें बनाई हैं। यह टीमें होर्डिंग्स और बैनर उतारने के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं के घरों और कार्यालयों पर लगे बोर्ड भी उतार रहे हैं। इसी क्रम में नगर विकास मंत्री के कार्यालय के बाहर लगा बोर्ड भी उखाड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें