फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सफाई कर्मी ने गोली मारकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल के सफाई कर्मी ने रविवार दोपहर खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसने ऐसा क्यों किया इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। शाम को मौसेरी बहन का तिलक जाना था। उससे पहले हुई वारदात से परिवार वाले भी सन्न है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मौके से 315 बोर का तमंचा और उसमें फंसा हुआ कारतूस का खोखा मिला है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली के मोहल्ला ककरा खुर्द का रहने वाला 25 वर्षीय केशव पुत्र वीरेश जिला अस्पताल में ठेका पर सफाई कर्मचारी था। केशव की ड्यूटी सुबह छह से दोपहर दो बजे तक थी। रविवार को भी वह ड्यूटी पर आया। केशव के मौसा मुन्ना लाल रोशन गंज में रहते हैं। उनकी बेटी लवी का शाम को तिलक जाना था। ऐसे में केशव कुछ पहले करीब 11 बजे घर पहुंच गया। घर पर पत्नी शिवानी और मां बबली थीं। केशव ने तमंचा निकाला तो पत्नी ने इस बारे में पूछा। इस पर केशव ने कहा कि तमंचा वह अपने एक दोस्त को देने जा रहा है। इतना कहते हुए केशव घर से बाहर आने लगा। मुख्य दरवाजे पर पहुंचने से पहले ही उसने तमंचे से खुद के सीने में बायीं ओर गोली मार ली। इससे केशव की मौके पर मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर मां और पत्नी आईं, तब तक केशव दम तोड़ चुका था। मोहल्ले के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने शव कब्जे में ले लिया। परिवार वाले मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। मृतक के एक दो साल की बेटी और डेढ़ माह का बेटा है। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है। मामले में जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें