रोजा (शाहजहांपुर)। एक सप्ताह पहले थाना क्षेत्र से अपहृत किशोरी को प्रेमी समेत पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले में पहले ही दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस से किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
बता दें कि लखीमपुर खीरी के पसगंवा थाना क्षेत्र का सेैजना निवासी राकेश क्षेत्र की किशोरी को एक नवंबर को स्कूूल जाते समय अगवा कर ले गया था। पीड़ित के पिता ने इसकी रिपोर्ट थाना रोजा में दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी इफ्तेखार अहमद ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना के आधार पर किशोरी को आरोपी के साथ हरदोई बाईपास के पास से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। ब्यूरो