फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की तलाश में नेपाल गई पुलिस खाली हाथ लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। मजदूरी के बहाने नेपाल में ईंट भट्ठे पर कथित तौर पर बेचे गए तिलहर क्षेत्र के मजदूरों को लेने गई पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। अब पुलिस मजदूरों को स्वदेश लाने के लिए दूतावास से पत्राचार का सहारा ले रही है। एसपी के माध्यम से भारतीय दूतावास से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसआई विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर वह 14 मार्च को थाने के कांस्टेबल अनीस के साथ पड़ोसी देश नेपाल के जनपद दांग के थाना तुलसीपुर में रात लगभग नौ बजे पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर डिप्टी एसपी प्रेम बहादुर शाही से मुलाकात करके घटना से अवगत कराया। जहां नेपाल पुलिस ने जांच में सहयोग से इंकार कर दिया और मजदूरों से भी नहीं मिलने दिया। वहां के डिप्टी एसपी ने भी भारतीय दूतावास के माध्यम से संपर्क करके मजदूरों को वापस ले जाने की बात कही। श्री मौर्य ने बताया कि नेपाल पुलिस ने रात में रुकने के लिए एक कक्ष व खाने-पीने की व्यवस्था करने के बाद अगले दिन 15 मार्च को वापस थाने की पुलिस के साथ कुसुमगंज थाने तक पहुंचाया। जहां से उन्हें इमलिया तक पहुंचाया गया उसके बाद वह वापस भारत लौट आए। एसएसआई ने बताया कि आरोपी बनाए गए लोगों ने सभी 11 मजदूरों का साढे़ चार लाख रुपये में ठेका लिया था। तीन लाख रुपये आरोपियों ने मजदूरों को बांट दिए। शेष रुपयों का लेन-देन बाकी है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। वहीं कोतवाल संजय राय ने बताया कि नेपाल की पुलिस ने सहयोग नहीं किया। इस कारण टीम लौट आई है। थाने से पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिख दिया गया है, जिसमें भारतीय दूतावास के माध्यम से संपर्क करने की बात कही गई है।

मजदूर काम करने के लिए नेपाल गए थे। ईंट भट्ठा पर काम कर रहे हैं, होली पर वह आना चाहते हैं। उन्हें यहां लाने के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें