अवैध तमंचों के साथ दो लोग गिरफ्तार
कबरई (महोबा)। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने निकले थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मकरबई के पास से दो लोगों को संदिग्ध हालत में दबोच लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक एक अवैध तमंचा बरामद किया।
थानाध्यक्ष कबरई ने बताया कि ग्राम मकरबई की ओर से पुलिस टीम के साथ वापस लौटते समय रेलवे क्रासिंग के पास दो व्यक्ति संदिग्ध हालात में घूमते मिले। उन्हें रोककर तलाशी लेने पर एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम शीलू उर्फ शैलेंद्र पुत्र शिवशंकर यादव निवासी खोड़ा व अमित यादव पुत्र जयकरन बताए हैं। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नियमित ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त जारी रहेगी। ब्यूरो