फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांडा कॉलोनी में बंद मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। हांडा कॉलोनी स्थित बंद मकान से चोरों ने रविवार रात साढ़े पांच हजार की नकदी और दो लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय मकान मालिक बच्चों के साथ मायके गई हुईं थीं। सोमवार सुबह लौटने पर पता चला। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम ने भी चोरों की सुरागरसी की लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

हांडा कॉलोनी निवासी राधा गुप्ता पत्नी स्वर्गीय सौरभ गुप्ता रविवार को अपने मायके मोहल्ला ख्वाजा फिरोज में अपने भाई संजय गुप्ता के घर में अपने बच्चों तुषार गुप्ता व अमन गुप्ता के साथ रुकी हुईं थीं। घर पर ताला लगा हुआ था। रात में किसी समय चोर पड़ोस के निर्माणाधीन मकान के सहारे छत पर आकर जीने के सहारे उसके घर में उतर गए। चोरों ने जीने का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद मकान के अंदर पहुंचकर कमरे और उसमें रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी 55 सौ रुपये की नकदी, पांच सोने की अंगूठी, गले की चेन, चार जोड़ी पायल, सोने के कंगन आदि जेवर करीब दो लाख रुपये कीमत के चोरी कर लिए। राधा गुप्ता बच्चों के साथ सोमवार सुबह घर पहुंची और मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसी तो देखा कि कमरे के दरवाजे खुले पड़े हैं और आंगन तक सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी में रखी पर्स से नकदी व जेवर गायब हैं। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाकर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें