फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत में वैन चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत में वैन चालक की मौत
विज्ञापन


कांट(शाहजहांपुर)। मदनापुर रोड पर शनिवार रात ट्रैक्टर ट्राली और वैन की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बरेली के वैन चालक की मौत हो गई, जबकि उसके पांच साथियों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव कजरौठा निवासी 25 वर्षीय विशाल मौर्या अपने पांच साथियों के साथ कांट में परिचित के यहां बारात में शामिल होने आ रहा था। शनिवार रात करीब नौ बजे मदनापुर रोड पर डींगुरपुर गांव के पास जैसे ही वैन पहुंची, तभी सामने से आ रहे यूकेलिप्टिस की लकड़ी लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से वैन भिड़ गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि वैन ट्रैक्टर के पिछले पहिये का रिम तोड़ते हुए ट्रॉली के हिस्से में आकर धंस गई। इस हादसे में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें