फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव ऊधौपारा में एक विवाहिता ने फंदे पर लटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के ग्राम कहिलिया निवासी महेश वर्मा की पुत्री शीतला (22) की शादी 28 जून 2018 को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव ऊधौपारा निवासी मुकेश वर्मा के साथ हुई थी। ससुरालियों के मुताबिक वह काफी गुस्सा करती थी। सोमवार रात करीब आठ बजे शीतला ने ससुराल में ही जीने के नीचे लगे बांस में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक गई। उस वक्त घर के सभी लोग कमरों में सो रहे थे। मंगलवार सुबह जब मुकेश मजदूरी के लिए जाने को उठा तो शीतला को फंदे से लटका देख सन्न रह गया। सूचना पर उसके मायके वाले भी ऊधौपारा पहुंच गए। गांव के चौकीदार सरजू की सूचना पर एसओ जयशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विवाहिता को फंदे से नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

विवाहिता के पिता ने बेटी की मौत पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है और किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया है। चौकीदार की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयशंकर सिंह, थानाध्यक्ष रामचंद्र मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें