फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुड़िया पमार (शाहजहांपुर)। घर मेें महिला को अकेला पाकर एक युवक ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसके पति साप्ताहिक बाजार सिंधौली गए हुए थे, घर में वह अकेली थी, तभी पड़ोसी गांव का एक युवक घर में घुस आया और उसे दबोच कर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। घटना के बाद जाते समय किसी को जानकारी देने पर उसे व उसके पति को जान से मार देने की धमकी दी। दोपहर बाद बाजार सेे पति जब घर पहुंचा, तब महिला ने आपबीती सुनाई। पति ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन तो दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी निरीक्षक विरजाराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम घटना संदिग्ध लग रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें