फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों की पिटाई से घायल युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव सिमरिया रायपुर में दबंगों की पिटाई से घायल बृजपाल की मौत हो गई। इस घटना को लेकर आक्रोशित मृतक के परिवार वालों ने बुधवार रात शव ले जाकर सड़क पर शव रख दिया और जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं सपा नेताओं ने मृतक के घर जाकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

सिमरिया रायपुर गांव निवासी करीब 35 वर्षीय बृजपाल को 26 दिसंबर की शाम 5:30 बजे को गांव के अजीत, लालू को काम करवाने के बहाने बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि साथ ले जाने के बाद बृजपाल को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में बृजपाल की पत्नी भूपदेवी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों ने बृजपाल को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने बृजपाल को लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां मंगलवार रात करीब नौ बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव लेकर घर आ गए।
बुधवार रात करीब दस बजे परिजनों ने बृजपाल का शव ले जाकर गोगेपुर के पास सड़क पर रख दिया जाम लगाकर हंगामा करने लगे। परिजनों का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हो और उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाय। जाम लगाने की सूचना पर तिलहर सीओ मंगल सिंह रावत और थाना प्रभारी इंद्रकुमार मौके पर जा पहुंचे। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमे में गैर इरादतन हत्या धारा बढ़ा दी गई। सीओ मंगल सिंह रावत ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं परिवार को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। कहीं तब जाकर लोग शांत हुए और शव रोड से हटाकर जाम खोल दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह पूर्व विधायक राजेश यादव, उनके छोटे भाई एमएलसी अमित यादव और सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग शासन से की है।
विज्ञापन


कैसे होगी बच्चों की परवरिश
बृजपाल के पांच बच्चे हैं, जिनमें बेटी शीतल (8), बेटा चरण (6), दूसरी बेटी कोमल (4), और तीसरी नन्हीं (1) है। बृजपाल के पास दो बीघा जमीन है। वह दिल्ली में मजदूरी करके बच्चों का पेट पालता था। उसकी विधवा मां आशा देवी सिमरिया प्राथमिक पाठशाला में रसोइया हैं। बृजपाल के दो छोटे भाई मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार के पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंगल सिंह रावत, सीओ तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें