फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में तीन के खिलाफ हुई गैंगस्टर की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। पुलिस ने चोरी के मामलों में जेल भेजे गए तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं एक चोर को गैंगस्टर एक्ट के तहत पकड़कर जेल भी भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि पुवायां के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी राहुल कुमार, कसभरा तकिया निवासी बली मोहम्मद और लखीमपुर खीरी जनपद के थाना भीरा के गांव बिजुआ निवासी शकूर की पुत्री कमरजहां ने नगर में चोरी की तमाम वारदातें की थी। पुलिस ने राहुल, बली मोहम्मद और कमरजहां को पकड़कर चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए जेल भेज दिया था जिसमें वली मोहम्मद जमानत पर रिहा होकर बाहर आ गया था। इंस्पेक्टर की ओर से दर्ज कराई गई गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि उक्त लोग गैंग बनाकर चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वली मोहम्मद पुवायां में ही घूम रहा था। पुलिस ने शाहजहांपुर रोड पर मोहम्मदी मोड़ के पास से वली मोहम्मद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि राहुल और कमरजहां के जेल में होने के कारण गैंगस्टर एक्ट के तहत कोर्ट में रिमांड दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें