फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में जहरीला पदार्थ डालने से मछलियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद(शाहजहांपुर)। गांव याकूबपुर स्थित तालाब में मंगलवार रात किसी ने जहरीला पदार्थ डाल दिया। इससे मछलियां मर गईं। मामले की जानकारी बुधवार सुबह हुई। मत्स्य पालक ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित ने बताया कि उसे लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

याकूबपुर निवासी रामकुमार और गांव गुनारा निवासी रियाजुद्दीन ने मिलकर याकूबपुर में करीब नौ बीघा तालाब में मछली पालन किया है। मछलियां बिक्री लायक हो गईं थीं। दोनों साझेदारों को उम्मीद थी कि मछली व्यापार से आर्थिक स्थिति और मजबूत हो जाएगी लेकिन इसी बीच मंगलवार रात किसी ने तालाब मेें कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया। सुबह होने पर जब रामकुमार की नजर तालाब पर पड़ी तो देखा मछलियां तालाब के पानी में मृत अवस्था में उतरा रहीं हैं। रामकुमार ने बताया कि मरी हुई मछलियों का वजन करीब चार क्विंटल आंका गया है, जिसकी कीमत बाजार में साठ हजार रुपये होती। तालाब के पास से उठ रहीं दुर्गंध के कारण लोगों का मौके पर खड़े होना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें