फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजौरा में पकड़ी ढाई किलो चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। भुंतर के साथ लगते बजौरा चेक पोस्ट पर राज्य नारकोटिक्स कुल्लू यूनिट की टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो किलो 605 ग्राम चरस पकड़ी। लोकसभा चुनावों को देखते हुए घाटी मेें चरस की तस्करी एकाएक बढ़ गई है। गत दिन मणिकर्ण पुलिस ने एक नेपाली महिला से नौ किलो चरस की खेप बरामद की थी।
विज्ञापन

नारकोटिक्स ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को राज्य नारकोटिक्स कुल्लू की एक टीम बजौरा में नाकाबंदी कर रही थी और शक होने पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी आई और तलाशी के लिए रोका तो उसमें बैठा युवक घबरा गया। उसके पास से ढाई किलो से अधिक चरस बरामद हुई है। नारकोटिक्स टीम ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। चरस को कहां से लाया और इसे कहां बेचा जाना था, इस बारे भी पूछताछ की जा रही है। राज्य नारकोटिक्स कुल्लू यूनिट के डीएसपी रोहित मृगपुरी ने कहा कि चरस के साथ पकड़े युवक से पूछताछ की जा रही है। कहा कि उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें