शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में लगातार अनुपस्थित चल रहे 15 शिक्षकों को बीएसए ने सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। इनमें कुछ को निलंबित करते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है।
जिन शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है, उनमें प्राथमिक विद्यालय नगला बनवारी कांट की सुरभि, मिर्जापुर के पुष्पा ध्यानी और जानकी प्रसाद, कलान के विक्रांत नागर, ज्योति थवानी, राखी सक्सेना, नीतू जैन, सपना त्यागी, सीनू सिंह, सुप्रिया दुबे, ऋतु बमानी शामिल हैं। इनके अलावा जिन्हें निलंबित करते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है, उनमें खुटार के गौतम, कलान के राकेश कुमार नागर और हरविंदर सिंह चौहान, धीरेंद्र सक्सेना शामिल हैं। बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि जिले में ऐसे और भी शिक्षक हैं, जो बिना किसी सूचना के विद्यालय में अनुपस्थित चल रहे हैं, उनको भी चिह्नित किया जा रहा है। फिलहाल 15 शिक्षकों को चिह्नित किया जा चुका है और उन्हें सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया गया है।
बीएड में फर्जी अंकपत्र वाले 18 शिक्षकों को भी सेवा समाप्ति का नोटिस
शाहजहांपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से वर्ष 2004-05 में बीएड की फर्जी मार्कशीट और प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षक बनने वाले 18 शिक्षकों को भी सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। इनमें एक-दो को छोड़कर अधिकांश ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें सेवा समाप्ति का अंतिम नोटिस (तीसरा) जारी किया गया है।
जिन शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है, उनमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटार के राजेश कुमार, सिंधौली की रेनू पवार, बंडा के दिलीप कुमार, प्राथमिक विद्यालय अल्हागंज द्वितीय जलालाबाद की संतोष कुमारी कनौजिया, बमेला मदनापुर के कुम्मेद बाबू, दोषपुर नागर मिर्जापुर के अल्केश पांडेय, कहार गौटिया कांट के मनोज तिवारी, कवरा बड़ा मिर्जापुर के जगत सिंह, मिर्जापुर के सुवर्ण सिंह बघेल, सींगापुर मिर्जापुर के शिवनंदन सिंह, दरियागंज मिर्जापुर के देवकी नंदन, कलान के रेखपाल सिंह, मनोज कुमार, विपिन कुमार, अपर्णा सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, मदनापुर के आशीष कुमार सिंह और पूर्व माध्यमिक विद्यालय खखूड़ी जलालाबाद के विपिन कुमार द्विवेदी शामिल हैं।
शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। इससे पहले दो नोटिस जारी किए जा चुके थे। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय खखूड़ी जलालाबाद के विपिन कुमार द्विवेदी को पहला नोटिस जारी किया गया है। यह अंतरजनदीय स्थानांतरण में यहां आए हैं।
राकेश कुमार, बीएसए, शाहजहांपुर