फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां पुलिस ने पकड़ा 15 हजार रुपये का इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ रोजा पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कह थी। इसके बाद से वह गायब चल रहा था।
विज्ञापन

रोजा के तत्कालीन कोतवाली प्रभारी डीसी शर्मा ने 10 अक्तूबर 18 को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि मठिया कॉलोनी का नरवीर एक गैंग चलाता है, जिसमें पुवायां के बुझिया निवासी प्रमोद कुमार भी शामिल है। उक्त लोग संगठित होकर अपराध करते हैं, जिससे लोग परेशान हैं। प्रमोद पर रोजा में चोरी के दो, आर्म्स एक्ट की एक रिपोर्ट दर्ज पाई गई थी।
डीएम के अनुमोदन के बाद प्रमोद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत कार्रवाई की गई थी। प्रमोद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। उस पर एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने दो फरवरी को 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि प्रमोद के घर होने की सूचना पर शुक्रवार रात दबिश देकर उसे दबोच लिया गया। शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें