फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में टकराई बस, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक में टकराई बस, यात्री सुरक्षित
विज्ञापन

आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक लगाया ब्रेक

अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। फोरलेन पर शनिवार को देर शाम साहिबाबाद डिपो की बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत थी कि किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी और सभी सुरक्षित बच गए। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के कटया के पास हुई। बस में कुल 27 यात्री सवार थे। बस चालक 34 वर्षीय मोहित शर्मा निवासी याकूपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर के मुुताबिक गोरखपुर से दिल्ली जा रहे थे। कटया के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। जिससे बस का अगला हिस्सा ट्रक से टकरा गया। कोई यात्री घायल नहीं हुआ। सिर्फ अगला हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ है। दुर्घटना होते ही ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। नगर थाना प्रभारी राम अशीष यादव घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें