फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को आग लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-24,पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक के पिता दिलासाराम
विज्ञापन


युवक ने खुद को आग लगाकर दे दी जान
परिजन भी नहीं समझ पा रहे आखिर क्यों उठाया आत्मघाती कदम
15 दिन पहले बहन की बीमारी की खबर सुनकर आया था दिल्ली से

अमर उजाला ब्यूरो
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव कैलहा निवासी 19 वर्षीय अनुराग शुक्ला ने रविवार सुबह खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। परिजन उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने कुछ देर बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इससे परिजन भी अनजान हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता दिलासाराम ने बताया कि अनुराग दिल्ली में काम करता था, 15 दिन पहले अपनी बहन मोनी की बीमारी की खबर सुनकर आया था। सुबह उसने जानवरों को चारा खिलाया, इसके बाद अपनी बड़ी भाभी की एक साल की बच्ची को खिलाने लगा और वह जरूरी काम से पड़ोस के गांव अमोरा चले गए। कुछ देर बाद घर से सूचना आई कि अनुराग ने कमरे में पहुंचकर खुद को आग लगा ली।वह घर पहुंचे और बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन अनुराग ने दम तोड़ दिया। मृतक के तीन भाई अशोक, अजय और अतुल दिल्ली में काम करते हैं, उन्हें दिल्ली में सूचना दे दी गई है। वहीं गांव में चर्चा है कि उसका किसी बात को लेकर भाभी से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें