फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में एक दरोगा, दो सिपाहियों पर एक लाख का जेवर गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। एक युवक ने पुवायां थाने में तैनात एक दरोगा और दो सिपाहियों पर झूठे आरोप में जेल भेजने और नकदी व जेवर गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़ित अपने जेवर पाने के लिए पिछले ढाई महीने से थाने के चक्कर लगा रहा है। नकदी, जेवर लौटाना तो दूर सिपाही पीड़ित को दोबारा जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुवायां के गांव बुझिया निवासी पंकज सिंह का आरोप है कि 21 जुलाई को वह बाइक पर अपनी ममेरी बहन को ननिहाल से लेकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में वह किसी काम से पुवायां बस स्टैंड पर रुके। तभी वहां पहुंचे पुवायां थाने के दो सिपाही पंकज और उनकी ममेरी बहन को थाने ले गए। थाने पहुंचने पर सिपाहियों और एक दरोगा ने पंकज से तलाशी लेने के बहाने थैला ले लिया। थैले में दो जोड़ी बड़ी पायल, दो जोड़ी छोटी पायल, एक करधनी, कमर बिछुआ, सोने की दो अंगूठी, सोने की एक मोहर, चांदी का एक ताबीज और 21,300 रुपये थे, जो सिपाहियों ने ले लिए। इसका विरोध करने पर थाने में पंकज को पीटा गया। नाजुक अंगों पर पेट्रोल डालकर प्रताड़ित किया। उसने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तो बाइक सीज कर दी गई। इस बीच उसकी ममेरी बहन किसी तरह अपने घर चली गई। उधर, 23 जुलाई को पंकज का तमंचा रखने के आरोप में चालान कर दिया गया। वह जमानत कराने के बाद जेवर और नकदी मांगने के लिए थाने गया तो दरोगा और सिपाहियों ने देने से इनकार कर दिया। साथ ही सिपाहियों ने धमकी दी कि जेवर और रुपये मांगे तो दोबारा किसी मामले में जेल भेजने की धमकी दी। हालांकि इसके बाद भी पंकज अपने रुपये और जेवर पाने के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है। पंकज ने एसपी से मामले की शिकायत कर जांच कराने और अपने रुपये व जेवर दिलाने की गुहार लगाई है।
इस तरह का प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी गई है तो जांच अवश्य कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें