फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर : चार साल की बच्ची से 80 साल के वृद्ध ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज करके भेजा जेल

Sun, 17 Oct 2021 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

चौक कोतवाली निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की उम्र करीब 80 साल होगी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां के साथ मोहल्ले में देवी जागरण देखने गई चार साल की बच्ची से 80 साल के वृद्ध ने छेड़छाड़ कर दी। बच्ची के चिल्लाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


यह घटना शहर की चौक कोतवाली क्षेत्र की है। जहां शनिवार शाम चार साल की बच्ची परिजन के साथ मोहल्ले में हो रहे देवी जागरण में गई थी। कुछ देर में बच्ची खेलते-खेलते पंडाल के बाहर आ गई। वहां रहने वाला 80 वर्षीय दीपक कनकड़ पहले से खड़ा था।

बच्ची को अकेला देख पहले तो वह कुछ देर साथ में खेलता रहा। खेल-खेल में उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इससे घबराई बच्ची चिल्लाने लगी। बेटी के चीखने की आवाज सुनकर पंडाल मौजूद उसकी मां बाहर गई और बच्ची से छेड़छाड़ कर रहे दीपक को देख लिया।
विज्ञापन


मां के चिल्लाने पर आसपास लोग दौड़कर पहुंच गए और आरोपी आरोपी को पकड़ लिया। फौरन इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली लेकर आई। पुलिस ने पहले दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

चौक कोतवाली निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की उम्र करीब 80 साल होगी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

युवक ने घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म

बंडा में एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर जागे परिजन और पड़ोसियों ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया। जबकि उसका साथी मौके से भाग गया।

बंडा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात उसकी दो पुत्रियां अलग-अलग चारपाई पर सो रही थीं। रात में करीब दस बजे उनके घर में गांव के दो युवक घुस आए। एक युवक ने उनकी 17 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी का साथी मौके से भाग गया। किशोरी की चीख सुनकर जागे परिजन और आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।

परिवार के लोगों ने मामले की सूचना रात में ही पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई। बंडा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें