फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सौ ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
मिर्जापुर पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्करी के आरोपी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 सौ ग्राम फाइन क्वालिटी की अफीम बरामद की है। तस्करों ने अफीम की खेती करने वाले किसानों से अफीम खरीदने की बात स्वीकारी है। शनिवार सुबह मिर्जापुर थाना पुलिस को मुखबिर से अफीम तस्करों की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने ग्राम कठा के करीब इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास से फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे सरवन कश्यप और दिलासा निवासी गांव इस्लामगंज थाना अल्हागंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दोनों के पास से 600-600 ग्राम उच्च गुणवत्ता की अफीम बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग फर्रुखाबाद में अफीम की खेती करने वाले किसानों से अफीम खरीदते हैं। इसके बाद आसपास के जिलों में बेच देते थे। एसपी एस. आनंद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अफीम तस्करी करने वाले अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें