फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस-डोडा के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं को चरस और डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस इसकी कीमत करीब पच्चीस लाख रुपये बता रही है। फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार की गई महिला क्षेत्र में काफी चर्चित है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक परमेश्वरी देवी के साथ भारी पुलिस बल ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे मोहल्ला अजीजगंज में छापा मारकर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने 215 चरस की पुड़िया और भारी मात्रा में डोडा बरामद किया। महिलाओं के पास से मादक पदार्थ बिक्री के करीब 12 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पकड़ी गईं महिलाएं चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी माया देवी उर्फ माया मैडम, उसकी साथी महिला गोरखपुर के मोहल्ला राजघाट ट्रांसपोर्ट निवासी राधा हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पूछताछ शुरू कर दी है।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी महिलाओं ने बताया कि अपना परिवार चलाने के लिए लंबे समय से अवैध धंधा कर रहीं हैं। महिलाएं चरस और डोडा की तस्करी कहां से करती हैं, पुलिस अब इसका पता लगा रही है।
विज्ञापन

चरस और डोडा के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस और डोडा की कीमत करीब पच्चीस लाख रुपये है। दोनों महिला तस्करों से पूछताछ चल रही है। -संजय कुमार, एसपी सिटी
एक किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
तिलहर। पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर ने आसपास के किसानों से अफीम खरीदकर बेचने की बात स्वीकारी है।
रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे तिलहर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को तस्कर के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर भक्सी तिराहे के पास से भूप सिंह निवासी ग्राम तिगाई दतनगर थाना अलीगंज जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक किलो फाइन क्वालिटी की अफीम बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक अफीम की कीमत एक करोड़ रुपये है। पूछताछ में आरोपी भूप सिंह ने बताया कि वह ग्राम आंवला थाना सिरोली, बरेली में किसानों से सस्ते दाम पर अफीम खरीदकर बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर आदि जगहों पर बेचता था। शाहजहांपुर में अफीम बेचने के लिए आ रहा था कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें