फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। गांव मुड़िया सभा में भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मारपीट में महिला समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव मुड़िया सभा में ग्राम समाज की भूमि पर मालिकाना हक को लेकर रघुवीर सिंह यादव और धूपपाल सिंह यादव में विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्षों में ग्राम समाज की भूमि पर कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के रघुवीर सिंह यादव, शिशुपाल, गुरुपाल, सोवेन्द्र, सीमा देवी और दूसरे पक्ष के धूपपाल सिंह यादव, श्यामजीत, अनुराग लहूलुहान हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें