शाहजहांपुर में रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते एसपी एस.आनंद। संवा?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एसपी एस. आनंद ने रविवार को सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण कराने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि शस्त्रों का सत्यापन किया जाए तथा आचार संहिता लागू होने के बाद अभियान चलाकर शस्त्र जमा करवाना सुनिश्चित करें।
एसपी ने अधीनस्थों से कहा कि विगत चुनावों के दौरान बूथ कैप्चरिंग, सांप्रदायिक तनाव व विवादों की जानकारी कर निरोधात्मक कार्रवाई कर मुचलकों पर पाबंद किया जाए। हिस्ट्रीशीटरों की नियमित रूप से चेकिंग की जाए तथा गैर जमानती वारंटों को समय से तामील कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अवैध शराब व अवैध शस्त्रों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि मतदान केंद्र/मतगणना स्थल एवं आने-जाने वाले रास्तों का नियमित रूप से भ्रमण/चेकिंग की जाए। संवेदनशीलता की जानकारी कर कार्रवाई करें। उन्होंने गांव में चुनावों को लेकर गुटबाजी, रंजिश, तनाव पैदा करने वालों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ सिटी सरवरण टी आदि मौजूद रहे।