फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडहर में मिला युवती का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज(शाहजहांपुर)। सिद्धन की मढैंया गांव के सामने खंडहर में युवती की अर्धनग्न लाश पड़ी मिली। उसका सिर कुचला हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है और पहचान छुपाने के लिए किसी भारी वस्तु से उसका सिर कुचल दिया। सूचना पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल की पड़ताल कर साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। पुलिस ने युवती की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। माना जा रहा है युवती को अगवा कर यहां लाया गया, इसके बाद दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव सिद्धन की मढैंया के पश्चिम में एक खंडहरनुमा कोठरी के अंदर दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने युवती का अर्धनग्न शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। युवती के शरीर पर अंतरवस्त्र के अलावा कुछ भी नहीं था। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। शव के पास में ही टूटी हुई चूड़ियां पड़ी मिलीं। चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। कयास लगाया जा रहा है कि युवती को अपहरण कर यहां लाया गया। फिर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
सूचना पर एसओ सुधाकर पांडे मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। खोजी डॉग घटनास्थल से भट्ठे की पाथी गई ईंटों के बीच से होते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचा, फिर रुक गया, जिससे पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया, लेकिन उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवती को मंगलवार रात करीब एक बजे यहां लाया गया और घटना को कई लोगों ने अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट लिखी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या के पीछे आरोपियों की क्या मंशा रही। सुधाकर पांडे, एसओ अल्हागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें