फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की बाइक से गिर कर महिला हुई गंभीर घायल, भेजा गया जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। पुलिस ने एक महिला को पहले गांव में पीटा और उसे बाइक से थाने ले गए। थाने पहुंचने से पहले ही महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस उसे सीएचसी ले गई। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

गांव चतुरपुर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनकी रिश्ते की चाची सुदामा देवी का शनिवार रात लोगों से विवाद हो गया था। रविवार को पंचायत हो रही थी। तभी दूसरे पक्ष की एक महिला ने सुदामा देवी और उनके पति मालिक पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक पक्ष से मालिक, रवि, राजकुमार और दूसरे पक्ष से परमेश्वरदीन और उनकी पत्नी शांति देवी को थाने ले गई।
सतीश के अनुसार बाद में एक दरोगा महिला सिपाही के साथ बाइक से गांव आए और दरोगा के कहने पर महिला सिपाही ने सुदामा देवी को जमकर पीटा। इसके बाद दरोगा और महिला सिपाही ने सुदामा देवी को बाइक पर बैठा लिया और थाने ले जाने की बात कहकर लेकर चले गए। सतीश ने बताया कि रास्ते में पता नहीं क्या हुआ कि सुदामा देवी गंभीर घायल हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। सुदामा देवी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

बताया कि उनकी चाची को ले जाने वाले दरोगा ने उनको बताया है कि बाइक फिसल जाने से सुदामा देवी घायल हुई हैं। महिला को थाने लाने वाले दरोगा रामायण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के चलते महिला को थाने लाया जा रहा था। बाइक फिसल जाने से वह घायल हो गई हैं। थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों को थाने लाया था। सुदामा देवी बाइक से गिरकर घायल हो गई हैं। उनको जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन

इस तरह के मामले की जानकारी नहीं मिली है। अगर पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा है तो महिला की मदद ही की है। फिर भी जानकारी कराई जाएगी।
बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें