फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेघना सिंह को कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मेघना सिंह को सम्मानित कर? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज मेघना सिंह ने रविवार सुबह कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की। खन्ना ने देश के लिए खेलने वाली अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को सम्मानित किया। इस दौरान लगातार खेल में बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे आईटीआई में कार्यरत अपने ताऊ राजीव कुमार सिंह के साथ मेघना सिंह ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से उनके आवास राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। मेघना ने खन्ना को बताया कि भारतीय टीम में उनका चयन मार्च 2021 में हुआ था।
उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले अपने मैच के कुछ संस्मरण भी सुनाए। इस बीच सुरेश खन्ना ने मेघना सिंह को रामनामी पटका पहनाने के साथ ही स्मृति चिह्न भी भेंटकर सम्मानित भी किया। इस बीच भाजपा महानगर मंत्री नवनीत पाठक ने भी मेघना की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें