फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: विवाद होने पर दंपती ने जहर खाकर की खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

Sat, 26 Jun 2021 08:13 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

परिजन जहर खाने की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि जगतपाल की 15 वर्षीय बहन रोली को शुक्रवार को पेट में दर्द हुआ था। उसने रिंकी से चूरन मांगकर खा लिया था।
विज्ञापन
शाहजहांपुर: दंपती ने जहर खाकर की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के शहामतगंज गौटिया गांव निवासी जगतपाल प्रजापति (32) और पत्नी रिंकी (30) ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने जहर क्यों खाया, परिजन स्पष्ट तौर पर कुछ बता नहीं पा रहे हैं। वहीं आपसी विवाद के बाद दोनों के जहर खाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन


जगतपाल प्रजापति की शादी 26 नवंबर 2020 को सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव पैना बुजुर्ग की रहने वाली रिंकी देवी से हुई थी। जगतपाल ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार को जगतपाल की बहन रोली की तबीयत खराब होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह जगतपाल इलाज के लिए रुपये लेने की बात कहकर अपने घर गया। 

दोपहर तक न लौटने पर जगतपाल की सास रामकन्या और एक रिश्तेदार रामगुलाम उसके घर पहुंचे। यहां पर दरवाजा न खुलने पर मकान के पीछे जाकर दीवार की ईंटें हटाकर देखा तो जगतपाल और रिंकी बेड पर लेटे हुए थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। किसी तरह अंदर दाखिल होकर वे लोग दोनों को लेकर तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


परिजन जहर खाने की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि जगतपाल की 15 वर्षीय बहन रोली को शुक्रवार को पेट में दर्द हुआ था। उसने रिंकी से चूरन मांगकर खा लिया था। जिसके बाद उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। रोली के मुताबिक चूरन में रिंकी ने कुछ मिला दिया था। 

आशंका जताई जा रही है कि शनिवार को जब जगतपाल घर गया तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उन लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। विवाद के बाद जहर खाने की बात सामने आ रही है। अभी किसी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें