पड़ोसी ने कुंडी तोड़कर निकाला बाहर
बाथरूम से बाहर न आने पर उनकी पत्नी फरहाना बेगम ने आवाज लगाई लेकिन उत्तर नहीं मिला। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। दरवाजे की कुंडी तोड़कर तत्काल उन्हें बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें लेकर डॉक्टर के पास ले गए लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। सभासद की मौत की खबर मिलते ही कई सभासद और लोग आवास पर पहुंच गए। अखलाक की मौत पर उनकी पत्नी फरहाना बेगम, पुत्र शारिक, पुत्री शामिया तथा सुमेरा का रो-रोकर बुरा हाल है।