फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 55 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। मंगलवार को भी 55 पॉजिटिव सामने आए। इसमें 20 सोमवार देर रात और 35 की मंगलवार को रिपोर्ट आई। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1770 तक पहुंच गई है। वहीं, मंगलवार को शहर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी बुजुर्ग फर्नीचर व्यवसायी की कोरोना से मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना 19 लोगों की जान चुका है। वहीं, 705 लोग अब तक डिस्चार्ज भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सहायक नोडल अधिकारी एवं बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को मिले 35 संक्रमितों में 20 ग्रामीण क्षेत्रों के और 15 शहरी क्षेत्र के हैं, जिसमें 11 महिलाएं और 24 पुरुष हैं। शहर की सिटी पार्क कॉलोनी में दवा व्यवसायी, उनकी पत्नी और बेटा संक्रमित मिले हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनके अलावा पुवायां में दो, कांट में एक, मदनापुर में एक, बंडा में एक, खुटार में पांच, कटरा-खुदागंज में दो, मिर्जापुर में तीन और कलान में दो संक्रमित मिले हैं। वहीं, विसरात मार्ग स्थित परशुराम धाम में मंदिर पुजारी का बेटा संक्रमित मिलने से बैरीकेडिंग कर दी गई है। मुख्य मार्ग का आधा रास्ता ही खुला छोड़ा गया है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें