फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से लापता युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। छह दिन से लापता युवक की लाश मंगलवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटकी मिली। पत्नी ने मृतक के बड़े भाई, भाभी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के पीछे जमीन के बंटवारे की रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव पिपरी निवासी सोनी ने पुलिस को बताया कि उसके पति राजेश राठौर (22) पांच अगस्त की सुबह शौच के लिए घर से गए थे। काफी देर बाद नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू कर दी गई। कुछ पता नहीं चला तो आठ अगस्त को थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पत्नी ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने राजपाल के खेत में गन्ने की फसल के बीच खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से गले में रस्सी के सहारे राजेश की लाश लटकी देखी। इसका पता लगने पर परिवार वालों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर छानबीन की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पूछताछ में पुलिस को पत्नी ने बताया कि राजेश की अपने बड़े भाई नरेश और भाभी नन्हीं से जमीन और जगह के बंटवारे को लेकर रंजिश चल रही है। आरोप है कि राजेश ने अपनी पत्नी और साले नीरज के साथ मिलकर जमीन हड़पने की नीयत से राजेश की हत्या कर दी। सोनी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। - हरपाल सिंह बालियान, एसओ मीरानपुर कटरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें