शाहजहांपुर। लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे रोडवेज कर्मियों पर परिवहन निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगम ने दो संविदा परिचालकों और सात संविदा चालकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
लगातार अनुपस्थित चल रहे 16 अन्य चालकों को अंतिम नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय में ड्यूटी पर नहीं लौटने पर उनकी संविदा भी समाप्त कर दी जाएगी। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि समयपाल नृपेश कुमार सिंह की ओर से 24 जून को प्रस्तुत रिपोर्ट में 16 संविदा चालक एक जून से लगातार बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए। इनमें दो परिचालक और सात चालकों की सेवा को समाप्त कर दिया है। अन्य को अंतिम नोटिस जारी कर ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद