फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छंटनी के विरोध में संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसई कार्यालय में धरना देते संविदा कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 55 वर्ष की आयु में संविदा कर्मियों को बिजली निगम से बाहर किए जाने के विरोध में सोमवार को कार्य बहिष्कार किया गया। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के आह्वान पर संविदा कर्मियाें ने कृष्णानगर स्थित एसई कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने मनमानी के विरोध में सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। इस दौरान उन्होंने कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे कृष्णानगर स्थित एसई कार्यालय पर संविदाकर्मी एकत्रित हुए। धरनास्थल पर हुई सभा में प्रांतीय अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने कहा कि मध्यांचल के लगभग 20 प्रतिशत संविदा कर्मियाें के पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं हैं। उपकेंद्रों पर बायोमीट्रिक मशीन लगाने का इंतजाम किया जाए।
बोले, 55 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके संविदाकर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनका सेवाकाल 60 वर्ष करते हुए उन्हें फिर से नौकरी दी जाए। ज्ञापन में संविदाकर्मियाें को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, लंबित मानदेय दिलाने समेत कई मांगें उठाई गईं। इस दौैरान मध्यांचल अध्यक्ष अशोक पाल, राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। इस बीच वार्ता करने गए प्रांतीय अध्यक्ष को एसई ने बंद लिफाफा उपलब्ध कराया, जिसमें ड्यूटी में कार्यरत कर्मियाें के धरने पर आने और कार्य बहिष्कार करने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन


कर्मियों की एसई ने बनवाई वीडियो, कटेगा मानदेय
निगम में कार्यरत कर्मचारी भी धरने में शामिल हुए। एसई ने कर्मियों के आंदोलन का वीडियो बनवाकर अधिशासी अभियंताओं को भेजा है, साथ ही निर्देशित किया कि कार्यरत कर्मियों के धरने में आने पर एक दिन के मानदेय की कटौती की जाए।

कर्मियाें को निकाले जाने का मामला नीतिगत है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। - जेपी वर्मा, एसई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें