फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजीव चौक पर दो घंटे लगा रहा जाम, परेशान हुए स्कूली बच्चे

विज्ञापन
पुवायां में राजीव चौक के पास लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। दोपहर में राजीव चौक पर भीषण जाम के कारण स्कूली बच्चे और वाहन चालक, राहगीर बेहद परेशान रहे। दो घंटे बाद बमुश्किल जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

राजीव चौक पर हर समय पुलिस तैनात रहती है, इसके बाद भी पुवायां के सबसे व्यस्त चौराहे पर जाम लग जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण डग्गामार वाहन, ई-रिक्शा और ठेले खोमचे वाले हैं। पुलिस ई-रिक्शा चालकों और डग्गामार वाहन चालकों को हटाने की जरूरत नहीं समझती है, इस कारण दिन में कई बार तक जाम लग जाता है।
कुछ माह पूर्व जाम में फंसने से एक युवक की मौत भी हो चुकी है। तालाब में डूबने के बाद युवक को सीएचसी ले जाया जा रहा था। सोमवार दोपहर भी राजीव चौक पर जाम लग गया। कार चालकों ने आगे निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने का प्रयास किया तो स्थिति और भी खराब हो गई। इस बीच स्कूलों में भी छुट्टी होने से कई स्कूल वाहन भी जाम में फंस गए। जाम ऐसा लगा कि बाइक, साइकिल और पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान जाम में फंसे स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा परेशान दिखे।
विज्ञापन



राज्यसभा सांसद जता चुके हैं नाराजगी, लेकिन नहीं हुआ कोई सुधार
तालाब में डूबे युवक को सीएचसी ले जाते समय जाम में फंसने के बाद मौत हो जाने पर लोगों ने राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार से मिलकर जाम की समस्या का समाधान कराने की मांग की थी। सांसद ने थाना प्रभारी को बुलाकर राजीव चौक पर जाम लगने को लेकर कड़ी नाराजगी भी जाहिर की थी, लेकिन इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया और जाम रोज की समस्या बना हुआ है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि पुलिसकर्मियों को जाम न लगने देने को निर्देशित किया गया है।

पुवायां में राजीव चौक के पास लगे जाम में फंसे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें