फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंपर जोड़ते समय करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर के मोहल्ला सरवनपुरी निवासी हरिकेश की बिजली का जंपर सही करते समय करंट लगने से मौत हो गई। वह बहादुरगंज बिजली उपकेंद्र में एक कंपनी के अधीन कार्यरत था। जंपर जोड़ने के लिए हरिकेश ने शट-डाउन लिया था पर बिना शट डाउन वापस किए ही बिजली चालू कर दी गई।
विज्ञापन

30 वर्षीय हरिकेश थाना सदर बाजार क्षेत्र के बहादुरगंज बिजली उपकेंद्र पर रहता था। सोमवार सुबह बिजली लाइन में फाल्ट आने की सूचना पर वह अपने साथी सर्वेश के साथ गए थे। लाइन को सही करने के लिए उसने शट डाउन भी लिया था। सवा दस बजे वह खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। तभी करंट लगने से हरिकेश जमीन पर आ गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सर्वेश की सूचना पर उपकेंद्र से शकील, अजमत अली, दीपक व विनीत आदि मौके पर पहुंचे। वह उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एक्सईएन सिटी प्रशांत गुप्ता, एसडीओ मनीष चंद्र, पुष्पेंद्र कुमार व अभिषेक राय, जेई मनीष प्रजापति, गुलशन कुमार, आदर्श कुमार व तमाम संविदा कर्मी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हरिकेश के भाई राजेश चौहान शव को घर ले गए। इधर, विभाग ने शट डाउन वापस करने में लापरवाही करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
कंपनी के खिलाफ दी तहरीर
संविदा कर्मी की मौत के बाद विद्युत संविदा मजदूर संगठन के मध्यांचल अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने संविदा कर्मियों को अनुबंध पर रखने वाली कंपनी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि कंपनी द्वारा सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों के वार्ता करने के बाद कंपनी के मैनेजर ने उपकरणों को दिलाने का वादा किया था, पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र से सुबह दो शट डाउन लिए गए थे। शट डाउन वापस करने में लापरवाही करने वाले कर्मचारी का फोन बंद है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत गुप्ता, एक्सईसन सिटी
विज्ञापन

-----------
करंट लगने से युवक की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें