शाहजहांपुर। एक सिपाही का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। सिपाही ने दिल ने ये कहा है दिल से, मोहब्बत हो गई है तुमसे गाने पर रील बनाई। वीडियो में सिपाही डांस करते हुए दिख रहा है।
वीडियो को एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट कर डीजीपी को टैग किया है। बताया जा रहा है कि सिपाही 25 जनवरी को चौक कोतवाली में तैनात था और वर्तमान में उसकी तैनाती पुलिस लाइन में है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के निर्देश दिए गए हैं। वीडियो कब बनाया गया है, इसकी जानकारी की जा रही है। अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। संवाद