फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस, पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग

विज्ञापन
शाहजहांपुर में  कलक्ट्रेट  में प्रदर्शन करते महिला कांग्रेस के पदा​धिकारी व अन्य। स्रोत: संगठन - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हरियाणा प्रदेश में अनुसूचित जाति के युवकों के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग को लेकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने जुलूस निकाला। इस बीच राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एकत्र हुईं। यहां से जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए निकलीं। कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि हरियाणा के हिसार जिले में विगत दिनों अनुसूचित जाति का युवक जन्मदिन मना रहा था। रास्ते से निकल रहे पांच पुलिस कर्मियों ने युवक को दौड़ा लिया। गणेश नाम के युवक को छत से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा जब से भाजपा सरकार बनी है, तभी से लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। महानगर अध्यक्ष सीमा गौतम, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, मुरारी लाल भास्कर, शाहिना खातून, जितेंद्री देवी, विमला देवी, रामदेवी ,रीता, नूरजहां, तबस्सुम, बेबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें