शाहजहांपुर में मशाल जुलूस निकालते कांग्रेस के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर सड़कों पर उतरे। उन्होंने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राजीव भवन से शुरू हुई मशाल यात्रा घंटाघर पर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने युवाओं से 17 और 24 अक्तूबर को अपना वोट बनवाने की अपील की।
प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पूनम पांडेय, फुरकान अहमद कुरैशी, अनिल श्रीवास्तव, गौरव त्रिपाठी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी आदि शालिम रहे।