फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: कांग्रेस ने पुलिस की पिटाई की शिकार आशा वर्कर पूनम पांडेय पर जताया भरोसा, पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Thu, 13 Jan 2022 03:45 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर

सार

पुवायां सुरक्षित सीट से जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमारी को टिकट दिया है। तिलहर विधानसभा सीट से कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता प्रत्याशी हैं। जलालाबाद सीट से गुरमीत कौर को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : Twitter/@INCIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में कांग्रेस ने गुरुवार को जिले की छह में से पांच सीटों पर प्रत्याशी को फाइनल कर दिया है। नगर विधानसभा क्षेत्र से आशा वर्कर पूनम पांडेय को टिकट दिया है। नौ नवंबर को मानदेय की मांग को लेकर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभास्थल में घुसने का प्रयास कर रहीं आशा वर्करों से पुलिस की झड़प हुई थी।

विज्ञापन


मारपीट में आशा वर्कर पूनम पांडेय का हाथ टूट गया था। 11 नवंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूनम पांडेय से लखनऊ में मुलाकात की थी। शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से जारी लिस्ट में नगर विधानसभा क्षेत्र से पूनम पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। 

पुवायां सुरक्षित सीट से जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमारी को टिकट दिया है। तिलहर विधानसभा सीट से कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता प्रत्याशी हैं। जलालाबाद सीट से गुरमीत कौर को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं तनवीर सफदर को ददरौल सीट से टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें